फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर टैंक का लिंटर धंसा, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना ललपुरा के रूरीपारा गांव में जवारा जुलूस के दौरान लोगों के अत्यधिक भार के कारण सीवर टैंक का लिंटर दीवार समेत धंस गया। हादसे में 30 लोग टैंक और दीवार के मलबे में दबकर घायल हो गए। ग्रामीणों ने आननफानन में टैंक में गिरे लोगों को बाहर निकाल पुलिस को सूचना दी। सूचना के बावजूद पुलिस के देर से पहुंचने पर नाराज ग्रामीणों ने पत्थर फेंके जिसमें एसओ चुटहिल हो गए। स्वास्थ्य विभाग की छह एंबुलेंसों से घायलों को छानी, मुस्करा व सदर अस्पताल भेजा गया है। समाचार लिखे जाने तक सदर अस्पताल में 11 लोगों को भर्ती कराया जा चुका था।
विज्ञापन


रूरीपारा गांव में प्रतिवर्ष की तरह रामनवमी पर जवारा जुलूस निकला। शाम करीब 6:30 बजे गांव की महिलाएं व पुरुष टीचर रज्जन प्रजापति के मकान के सामने मैदान में सांगों का प्रदर्शन देख रहे थे। इस बीच रास्ते में बने सीवर टैंक का लिंटर भारी दबाव के चलते टूट गया। लिंंटर टूटते ही बगल की दीवार भी भरभराकर गिर गई।

इस घटना में कु छ लोग टैंक में समा गए वहीं कई दीवार के मलबे में दब गए। इस हादसे में करीब 30 लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। इधर घटना की सूचना थाना ललपुरा को ग्रामीणों ने दी लेकिन देर से पहुंची पुलिस की गाड़ी में ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। वहीं गांव के अस्पताल में फार्मासिस्ट को मरहम पट्टी करने के दौरान कुछ लोगों ने पीट दिया।
विज्ञापन


इधर एंबुलेंसों के जरिए घायलों को अस्पतालों में भेजा गया है। सदर अस्पताल में श्यामबाबू की दो बेटियां संध्या (10) व रीता (12) शिवमोहन की पत्नी कमलेश (38), मिजाजीलाल के तीन बच्चों में पुत्री रेशू (6) ईशू (4), ढाई वर्षीय पुत्र ओमजी व पत्नी शैलेज (32), राखी (5) पुत्री रामबली, गेंदारानी (35) पत्नी संतोष यादव, श्यामबाई (55) पत्नी छोटेलाल, मुन्नी (47) पत्नी चुनूबाद लाए गए है। सीएमओ डा.आरएस सोनी ने बताया कि पांच चिकित्सकों का दल भेजा गया है।

घटना के बाद अपर जिलाधिकारी डा.राजेश कुमार प्रजापति, मौदहा एसडीएम प्रवीणा अग्रवाल, एएसपी आदित्य प्रकाश वर्मा भी गांव पहुंचे है। उधर राठ मार्ग पर पौथिया गांव के आगे टूटी सड़क पर जाम लगने से मरीजों से भरी तीन एंबुलेंस समाचार लिखे जाने तक फंसी हुईं थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें