मकान की छत पर पड़ा बख्शा, बिखरा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यालय से सटे डिग्गी गांव में बीती रात चोर छह घरों में घुसकर नगदी, मोबाइल व कपड़े चुरा ले गए। वहीं हाइवे में लक्ष्मीबाई तिराहे पर स्थित एक बियर की दुकान का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया। बढ़ती चोरी की घटनाओं के लोगों में दहशत है। कोतवाली क्षेत्र के डिग्गी गांव निवासी रामफूल निषाद ने बताया कि बीती रात वह घर में सो रहा था।
तभी चोर उसके घर की दीवार फांदकर अंदर घुस आए। चोर बख्शा को उठाकर छत पर ले गए। जिसमें चोर पांच हजार रुपये ले गए। पड़ोसी लखनलाल वर्मा ने बताया कि मूंगफली का ठेला लगाता है। चोर उसके यहां से एक मोबाइल व 35 सौ रुपया ले गए। पड़ोसी रमेश टेलर ने बताया कि उसकी पैंट में पड़े 110 रुपये ले गए। कामता प्रसाद सोनकर ने बताया
कि रात करीब एक बजे वह लोग जाग रहे थे तभी चोर उसके यहां भी घुसे। मगर आहट पाते ही चोर भाग निक ले। रामबालक ने बताया कि चोर उसके मकान में दीवार के सहारे चढे़ और पैंट की जेब में पड़ा पर्स ले गए। पर्स में दो सौ रुपये थे। इसी गांव के रामेश्वर कुटार ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। बताया 10 दिन की मजदूरी
का दो हजार रुपया उसकी पैंट की जेब में पड़े थे जिसे चोर ले गए। इसके बाद चोरों ने हाइवे स्थित बियर की दुकान का ताला तोड़ा। मगर हाइवे में आहट लगने पर चोर बिना चोरी किए भाग गए। बुधवार की सुबह सेल्समैन सुनील कुमार गुप्ता व भीम सिंह दुकान खोलने गए तब उन्हें ताला टूटे मिले। उन्होंने इसकी सूचना अपने मालिक व पुलिस को दी। गौरतलब
हो कि सोमवार की रात चोरों ने मुख्यालय की दो मोबाइल की दुकानों का ताला तोड़ चोरी का प्रयास किया था। कोतवाल प्रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रात की गश्त को प्रभावी बनाने की कार्रवाई की जा रही है।