फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां पर फूलों की वर्षा की

Wed, 13 May 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुकुलम विद्यालय में मंगलवार को मातृ दिवस पर बच्चों ने फूलों की वर्षा कर माताओं की आरती उतारी। माताओं ने निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया। जिन्हें डा.श्रेया ने सम्मानित किया।
विज्ञापन


जिला महिला अस्पताल की डा. पूनम सचान ने कहा कि साल में एक न एक दिन सभी के लिए बनाए गए हैं। जिसमें से एक दिन मां का भी रखा गया है। जबकि वर्ष में प्रत्येक दिन सुबह से रात तक मां ही मां होती है।

कार्यक्रम के तहत विद्यालय की अध्यापिकाओं ने सभी माताओं का स्वागत किया तो बच्चों ने फूलों की वर्षा कर उनकी आरती उतारी। इस मौके पर स्कूल के बच्चों ने मां से संबंधित गीत गाकर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन


डा.श्रेया ने बच्चों में अच्छे संस्कार डालने के प्रति शिक्षकों को प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य रूपक गुप्ता ने कार्यक्रम में आए लोगों का आभार जताया। इस दौरान प्रबंधक सत्यप्रकाश गुप्ता, प्रिया गौतम, संध्या, वंदना, किरन, पूजा, प्रियंका, दीपक, बृजेश शुक्ला, आलोक, योगेश, कपिल आदि मौजूद रहे। संचालन सोनम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें