फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को गोली से उड़ाया

Fri, 28 Jul 2017 11:25 PM IST
हमीरपुर
विज्ञापन
पु‌िललिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मां और बेटे ने पिता को शराब पीने से रोका तो पिता ने लाइसेंसी दोनाली बंदूक से बेटे को गोली मार दी। सिर में गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे बेटे ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बंदूक बरामद कर ली है। प्रधान ने भाई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। चिकासी थाने के रिहुंटा गांव निवासी प्रधान रूप सिंह लोधी के अन्य तीन भाई दयाशंकर लोधी, मनमोहन लोधी और संतोष लोधी हैं।

चारों भाई अलग-अलग रहते हैं। प्रधान का बड़ा भाई मनमोहन शराब पीने का आदी है। शुक्रवार की सुबह से ही मनमोहन घर में शराब पी रहा था। दोपहर करीब डेढ़ बजे मनमोहन की पत्नी गीतारानी और बड़े बेटे धीरेंद्र (20) और छोटे बेटे अतुल (17) ने शराब पीने से रोका।
विज्ञापन


बताया जाता है बडे़ बेटे धीरेंद्र क ी पिता से कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि मनमोहन ने घर में रखी लाइसेंसी दोनाली बंदूक उठा ली। इस पर बाप-बेटे आपस में भिड़ गए। मनमोहन ने दोनाली बंदूक से बेटे के ऊपर फायर झोंक दिया।

गोली धीरेंद्र के ठुड्डी से घुसते हुए सिर से निकल गई। धीरेंद्र लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। यह देख छोटे बेटे अतुल ने जान बचाने के लिए खेतों की ओर भाग गया। मां गीतारानी बेटे को लहूलुहान देख बेहोश हो गई।

गोली की आवाज सुनकर जब तक ग्रामीण पहुंचे धीरेंद्र की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंचे चिकासी थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने घटना की जांच पड़ताल की। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस ने हत्यारोपी मनमोहन को मौके से गिरफ्तार कर दोनाली लाइसेंस बंदूक बरामद कर ली। प्रधान रूपसिंह ने भाई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।


रिहुंटा गांव निवासी मनमोहन लोधी के पास करीब 20 बीघा जमीन है। इसी से परिवार का गुजर बसर होता है। भाई रूपसिंह ने बताया कि उसके भाई मनमोहन का तीन साल से मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता था।

उसका ग्वालियर से इलाज चल रहा था। बताया कि उसका भाई शराब भी पीता था। गांव के बाहर अतर्रा रोड पर अपने परिवार के साथ रहता था। मानसिक संतुलन खराब होने के कारण चिड़चिड़ा हो गया है।

मनमोहन लोधी के बड़े बेटे धीरेंद्र लोधी की अभी शादी नहीं हुई थी। वर्ष 2017 में उसने उरई के सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। इंटर करने के बाद धीरेंद्र लोधी इस समय अपने घर पर ही रह रहा था, जबकि छोटे भाई अतुल ने इस साल गोहांड के अंबेडकर जूनियर हाईस्कूल से 10वीं की परीक्षा पास की है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें