फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी रोकने के लिए सख्ती बरतने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में हो रही अवैध शराब व पशु तस्करी को रोकने के लिए भले ही थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं, लेकिन अभी भी इस पर पूरी तरह से अंकुश नहीं लग पाया है। पुलिस के सांठ-गांठ से यह जारी है। हालांकि एसपी ने तस्करी पर नकेल कसनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यूपी व बिहार की सरकारें शराब व पशु तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस महकमा को जितना हाईटेक कर ही है। उतना ही शराब व पशु तस्कर भी हाईटेक होते जा रहे है। बिहार सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में शराब के बिक्री पर पाबंदी तो लगा दिया गया है। लेकिन शराब तस्कर उसके सीमा से जुड़े जिले से शराब लेकर वहां बेचने का काम कर रहे हैं। हालांकि जिले की पुलिस शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है और भारी मात्रा में शराब बरामद भी हुई है। आलम यह है कि शराब तस्कर सड़क व जलमार्ग के साथ ही ट्रेन से भी शराब की खेप कुछ पुलिसकर्मी के मिलीभगत से बिहार सप्लाई कर रहे हैं। इसे हरहाल में रोकने के लिए एसपी ने अपने मातहतों को सख्ती से निबटने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें