फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में सात खाद्य नमूने फेल

Tue, 07 Mar 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग द्वारा पिछले वर्ष लिए गए खाद्य पदार्थ नमूनों में सात  अधोमानक पाए गए हैं। इस पर विभाग ने संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी किया है। इन सभी के खिलाफ एडीएम कोर्ट में वाद दायर होगा। विभाग ने वर्ष 2016 में जून से अगस्त माह तक 12 नमूने लेकर जांच के लिए
विज्ञापन


गोरखपुर भेजे थे। जिसमें सात नमूने अधोमानक पाए गए हैं। जिसमें दो मिश्रित दूध, तीन लाही/सरसों के तेल, एक वेजीटेबल ऑयल व नमकीन के शामिल हैं। नमूनाें में कुरारा कस्बा के अनिल कुमार गुप्ता की दुकान से वेजीटेबल ऑयल का लिया नमूना फेल पाया गया है। वही, मिश्रित दूध के कलौलीतीर

निवासी लक्ष्मी सिंह परिहार व राठ कोतवाली के बरदा गांव निवासी रवींद्र कुमार के यहां से लिए गए नमूने फेल मिले हैं। इसी तरह लाही/सरसों के तेल के राठ मियांपुरा मोहल्ला निवासी बृजकिशोर गुप्ता, कुरारा निवासी संतोष कुमार व मौदहा के पश्चिमी तरौस निवासी प्रेमचंद्र शिवहरे की दुकानों से भरे थे वह
विज्ञापन


जांच में फेल मिले हैं।वहीं, कुरारा कस्बे में मनकी टेंपों स्टैंड निवासी मूलचंद्र साहू के यहां से लिया गया तनवानी अमोल गड़बड़ नमकीन का नमूना भी अधोमानक पाया गया है। खाद्य अभिहीत अधिकारी विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि  जो नमूने फेल पाए गए हैं। वह सभी अधोमानक हैं। जिन्हें नोटिस जारी

किया गया है। यदि संबंधित व्यक्ति जांच में संतुष्टि जताते हैं तो उनका वाद एडीएम कोट में दाखिल किया जाएगा। यदि संबंधित जांच में असंतुष्ट हैं तो वह नमूने की जांच अपने खर्च पर रिफरल लैब कोलकाता से करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें प्रति नमूना छह हजार रुपया देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें