फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में एसडीएम और चालक घायल

Wed, 04 Feb 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर चंदपुरवा गेट के पास मुख्यालय की ओर जा रहे एसडीएम सरीला की कार को तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करने के चक्कर में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे एसडीएम की कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। एसडीएम और चालक घायल हो गए। हादसा के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायलों को सपा नेता के वाहन से तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया।

बुधवार की सुबह कोहरा छाया हुआ था। एसडीएम सरीला रामयश गौतम अपनी कार से सरीला से मौदहा होते हुए जिला मुख्यालय जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर चंदपुरवा गेट के पास सुबह करीब साढे़ सात बजे एक ट्रक ने दूसरे ट्रक को ओवरटेक करते समय उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। एसडीएम रामयश गौतम, चालक शैलेंद्र निवासी सरीला गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होता देख आसपास के लोग जुट गए।

घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सुभाष कुमार यादव पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। कस्बे के सपा नेता कल्लू यादव भी मौके पर पहुंचे। घायल एसडीएम और कार चालक को कल्लू यादव के वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद एसडीएम अपने घर कानपुर रवाना हो गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। कार चालक शैलेंद्र ने अज्ञात चालक वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें