राजकीय महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का उद्घाटन नगर पालिका परिषद के चेयरमैन बिटोल निषाद ने किया। बालिका वर्ग 600 मी दौड़ में खुशबू, 800 मी में आरती श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
चेयरमैन बिटोल निषाद ने छात्र छात्राओं को संघर्ष करते हुए आगे बढ़ने और लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। महाविद्यालय की प्रतिभागी छात्राओं ने मार्चपास्ट कर सलामी देते हुए खेलों की शुरूआत की।
जिसमें 600 मी दौड़ में खुशबू प्रथम, प्रिया द्वितीय व प्रियंका सिंह तृतीय स्थान पर रही। जबकि 800 मी दौड़ में आरती श्रीवास्तव प्रथम, बृजलता द्वितीय व मधुदेवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
लंबी कूद में सुषमा प्रथम, खुशबू द्वितीय व शशि यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोलाफेंक में सुषमा प्रथम, शशि ने द्वितीय व राधा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो प्रतियोगिता में टीम बी विजयी रही।
निर्णायक मंडल में महेंद्र मोहन चौबे व धर्मेंद्र दीक्षित ने महत्वपूर्ण योगदान किया। महाविद्यालय के डा.अनिल सिंह, डा.आलोक, डा.योगेंद्र, डा. किरन वर्मा, डा.सुशीला जोशी, मृदुलता सोनकर, प्रतिमा, सुषमा, ज्ञानवती का विशेष सहयोग रहा।
इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि कुलदीप निषाद, विजय बहादुर वर्मा, ईश्वरीदीन, दीपू आदि मौजूद रहे। संचालन क्रीड़ा प्रभारी डा.अशोक बाबू और आभार प्राचार्य डा.राजकुमार ने जताया।