फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती पर रोजेदारों में आक्रोश

Mon, 22 Jun 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित रोजेदारों ने रविवार को अपर जिलाधिकारी के आवास पहुंचकर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि शासन-प्रशासन सहरी व इफ्तार के वक्त बिजली न जाने का दावा करता है। लेकिन बिजली कटौती का कोई समय निर्धारित नहीं है। इससे रोजेदाराें को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पीस कमेटी के बैठक में जिला प्रशासन ने भरपूर बिजली देने का वादा किया था। पावर कारपोरेशन ने भी नया रोस्टर जारी कर शाम 6 से सुबह 6 बजे तक व दिन में 11 से 3 बजे तक बिजली देने का भरोसा दिलाया था।

लेकिन रमजान शुरू होने बावजूद बिजली की अघोषित कटौती पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। रोजा इफ्तार व सहरी के समय बिजली न रहने से दिक्कत हो रही है।

उन्होंने एडीएम से मांग की कि रमजान माह में शाम 6 से सुबह 6 बजे व दिन में चार घंटे बिजली दी जाए। उनका कहना है कि अगर बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं की जाती है तो वह सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने व क्रमिक अनशन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


इस दौरान हाफिज रसीद कुरैशी, नायब सदर काजी अजमत, हाफिज पेश इमाम जामा मस्जिद, सैय्यद बाड़ा मोती मस्जिद के हाजिफ, वली अहमद, अलीम मंसूरी, शफीक अहमद साबरी, पेश इमाम खालेपुरा, अनवर खां, अहमद खान, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें