फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा व दो सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट

Sun, 21 Apr 2019 11:13 PM IST
SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
FIR
विज्ञापन
मौदहा। पुलिस की पूछताछ के दौरान एक सेवानिवृत्त कर्मी की हालत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए कानपुर ले जाया गया। जहां नौवें दिन उसकी मौत हो गई। घटना से नाराज मोहल्ले के लोगों ने रविवार शाम कोतवाली पहुंचकर घेराव व हंगामा किया। इस पर एसपी के निर्देश पर पुलिस ने एक दरोगा व दो पुलिस कर्मियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।  
विज्ञापन


पश्चिमी तरौस निवासी सेवानिवृत्त राजस्व कर्मी पीर मोहम्मद को कोतवाली पुलिस ने 12 अप्रैल को शाम करीब पांच बजे एक शिकायत पर पूछताछ के लिए बुलाया था। हुसैनगंज मोहल्ला निवासी शैफी व उसके साथी हुमायूं सहित अन्य ने उसके खिलाफ दो वर्ष पूर्व कांशीराम कालोनी दिलाने के लिए 45 हजार रुपये लिए जाने की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। कोतवाली में पीर मोहम्मद को इस प्रकरण की पूछताछ के दौरान आघात लगा और वह मूर्छित होकर गिर पड़े।

इस मामले में उसकी पत्नी महरूननिशा ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि जांच के दौरान पुलिस ने उसके पति को शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना दी। जिससे उन्हें आघात लगा और बेहोश हो गए थे। सेवानिवृत्त कर्मी की हालत खराब होने पर उसी समय पुलिस ने आननफानन में अपने वाहन से उसे सीएचसी पहुंचाया था। जहां हालत में सुधार न होने पर स्थानीय चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया था। कानपुर के एक निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराकर इलाज करवाया गया।
विज्ञापन


जहां रविवार की सुबह 10 बजे आईसीयू में उसकी मौत हो गई। घटना से नाराज परिजन व पड़ोसी आक्रोशित होकर कोतवाली पहुंचे। कोतवाल विक्रमाजीत को दी तहरीर में पुलिस पर प्रताड़ना व उत्पीड़न करने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कोतवाल ने बताया कि एसपी के निर्देश पर एक दरोगा श्याम सिंह, सिपाही पंकज व एक अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें