फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने बेटे पर चोरी का आरोप लगाया, केस दर्ज

Sun, 21 Apr 2019 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पूर्व विधायक रवींद्र चौधरी के घर में चोरी के बाद बिखरे रुपये। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बढनी। ढेबरुआ क्षेत्र के ढेकहरी गांव निवासी पूर्व विधायक पप्पू चौधरी ने अपने बेटे पर चोरी का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने विधायक की तहरीर पर बेटे के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जानकारी पर सीओ शोहरतगढ़ व एसओ ढेबरुआ ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक चौधरी रविंद्र प्रताप ने ढेबरुआ पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि शनिवार को वे लखनऊ में थे। इसी बीच रात में घर में घुसकर फ्रीज, टीवी, एसी आदि सामान तोड़फोड़ दिया गया। आवाज सुनने के बाद जब घर की रखवाली करने वाले आदमी ने आवाज लगाई तो उसे जान से मारने की धमकी देते हुए चुप होने के लिए कहा। जब वे घर पहुंचे तो सामान बिखरा था। चार लाख रुपये के आभूषण गायब थे। साथ ही असलहे इधर-उधर फेंके गए थे और कारतूस का बैग नहीं था। इसमें 12, 32 और 22 बोर पिस्टल का कारतूस और जरूरी कागजात शामिल है। दिए गए तहरीर में उन्होंने यह भी लिखा है कि सिद्धार्थ चौधरी पुत्र साधना चौधरी की ओर से घर पर फायरिंग भी की गई है। पुलिस ने मौके से खोखा भी बरामद किया है। उन्होंने यह भी बताया कि शनिवार रात सिद्धार्थ द्वारा तीन नंबरों से फोन किया गया था। लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
उन्हें अंदेशा है कि यह घटना बेटे द्वारा की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई उचित कार्रवाई की जाए। घटना के संबंध में एसओ ढेबरुआ राजेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा तहरीर मिली है। आरोपी सिद्धार्थ चौधरी पुत्र साधना चौधरी निवासी घरूवार व उनके साथियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद सत्यता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व भाजपा नेत्री साधना चौधरी ने बताया कि पिता-पुत्र में कुछ मामले को लेकर वार्तालाप जरूर हुई थी। पर चोरी का आरोप लगाना पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन


खाली घर को चोरों ने खंगाला
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के थरौली गांव में एक खाली घर का ताला तोड़कर चोर नकदी, आभूषण सहित लाखों का सामान उठा ले गए। गृह स्वामी को जब मामले की जानकारी हुई तो उसने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। बांसी कोतवाली क्षेत्र के खम्हरिया गांव निवासी रामकरन सब्जी बेचने का काम करता है। वह सदर थाना क्षेत्र के थरौली गांव में घर बनवाकर रहता है। रामकरन के मुताबिक 19 अप्रैल को गेहूं कटवाने के लिए वह अपने गांव खम्हरिया चला गया था। घर ताला लगा था। इसी बीच चोर दरवाजे पर लगे चैनल का ताला तोड़कर घर में दाखिल हो गए। इसके बाद घर में रखा नकदी, आभूषण सहित सामान उठा ले गए। घर पहुंचने के बाद जब देखा तो घर में रखा सामान बिखरा था। लाखों रुपये नकदी और आभूषण गायब थे। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। इस संबंध में एसओ डीसी चौधरी ने बताया मामले की जानकारी नहीं मिली है। पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें