फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदियों और बांधों में लगाई डुबकी

Thu, 15 Jan 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मकर संक्रांति का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने ब्रह्म बेला में नदियों और सरोवरों में डुबकी लगाई। कड़ाके की ठंड और कोहरा भी लोगों की आस्था को नहीं डिगा पाया।
विज्ञापन


मकर संक्रांति पर्व पर बुधवार को तड़के से ही लोगों का नदियों, तालाबों और बांधों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। लोगों ने डुबकी लगाकर तिल दान किया।

कस्बे से करीब 20 किमी दूर बने मौदहा बांध में लोगों की भीड़ उमड़ी। बच्चों ने वहां लगे मेले का आनंद उठाया। कुछ लोगों ने नकरा गांव के पास से निकली बिरमा नदी, पनवाड़ी के पास झारखंड आदि स्थानों पर पहुंच कर डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने पुरोहितों और गरीबों को खिचड़ी, घुल्ला और तिल के लडडू दान किये।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कस्बे के पार्कों में पूरे दिन बच्चों, महिलाओं और युवकों की भीड़ रही। पार्कों में बच्चों ने त्योहार का लुप्त उठाते हुए पिकनिक मनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें