फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधारी मांगने पर प्रिटिंग प्रेस मालिक को पीटा

Thu, 26 Oct 2017 11:29 PM IST
हमीरपुर

सार

दोनों ने एक दूसरे पर मारपीट का लगाया आरोप, दी तहरीर
विज्ञापन
राठ कोतवाली में शिकायत करने मां के साथ पहुंचा पीड़ित मनीष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बे के कोटबाजार स्थित एक प्रिटिंग प्रेस मालिक को उधारी मांगने पर विधायक के देवर व उसके साले ने जमकर मारापीटा। पीड़ित ने विधायक के देवर व उसके साले पर मारपीट करने की तहरीर पुलिस में दी है। वहीं विधायक के देवर ने  प्रिटिंग प्रेस मालिक व उसके भाई पर जातिसूचक शब्दों के साथ गाली गलौज करने व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन



कोटबाजार निवासी मनीष सोनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे राठ विधायक मनीषा अनुरागी का देवर भरत अनुरागी अपने साले के साथ उसकी दुकान पर आया और कुछ पैड छपवाने के लिए उससे कहा। इस पर उसने पहले से पड़े बकाया के 1700 रुपये देने की बात कही। इस पर भरत अनुरागी आक्रोशित हो गया और गाली गलौज करने लगा। जब उसने गाली देने से मना किया तो उसने अपने साले के साथ मिलकर उसको जमकर मारापीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी दी।


वहीं भरत अनुरागी ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि वह मनीष सोनी के यहां पैड छपवाने गया था। मनीष अकारण उससे गाली गलौज करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसने अपने भाई कृष्ण कुमार सोनी के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की । इस मामले में कोतवाल एसके सिंह ने कहा कि अभी घटना की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें