फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीओ सेल की टीम ने धर्मशाला से दबोचा उदघोषित अपराधी

विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। चंबा पुलिस के पीओ सेल की टीम ने एक और भगौड़े अपराधी को पकड़ने में सफलता हासिल हुई है। पीओ सेल की टीम ने चंबा की अदालत से उद्घोषित अपराधी को दबोचा। जानकारी के मुताबिक परवीन कुमार पुत्र शिव राम निवासी खब्बल पोस्ट ऑफिस तत्वानी तहसील शाहपुर जिला कांगड़ा के खिलाफ चेक बाउंस होने का मामला चंबा अदालत में चल रहा था। लंबे समय से अदालत में हो रही सुनवाई में नहीं आ रहा था। इसके चलते अदालत ने उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। इसके बाद अदालत ने पुलिस को उसकी तलाश करने के आदेश दिए। पीओ सेल ने उद्घोषी अपराधी की तलाश शुरू की। पीओ सेल टीम के प्रभारी मुख्य आरक्षी हामिद मोहम्मद, आरक्षी नितेंद्र आरक्षी राजेश और महिला आरक्षी रीना रॉय ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाकर भगौड़े को धर्मशाला से पकड़ा है। इसे चंबा अदालत में पेश किया गया। यहां से इसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर पुलिस थाना सदर चंबा भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि पीओ सेल ने धर्मशाला से उद्घोषित अपराधी को पकड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें