बुधवार को राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में बालक और
बालिका वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं हुई। बालक वर्ग के 800 मी दौड़ में
अनिल कुमार प्रथम, कमल सिंह द्वितीय, अवधेश कुमार तृतीय रहे।
सब
जूनियर बालक वर्ग में विकास प्रथम, मनीष द्वितीय व रोहित तृतीय रहे। 1200
मी दौड़ में शिवम पांडेय प्रथम, मोहित द्वितीय व आकाश सोनकर ने तृतीय स्थान
प्राप्त किया।
100 मीटर बालिका वर्ग में प्रिंसी प्रथम, प्रियंका
द्वितीय व खुशबू तृतीय, 400 मीटर बालिका में मनीषा प्रथम, रीता द्वितीय,
चंद्रवती तृतीय, सब जूनियर बालिका 800 मी दौड़ में आराधना प्रथम, शालिनी
द्वितीय व सुषमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
200 मी में ममता
प्रथम, संजू द्वितीय व पिंकी तृतीय रही। लांग जंप बालिका वर्ग में गुड़िया
प्रथम, मनीषा द्वितीय व प्रीती तृतीय रही। खो खो बालिका का फाइनल मैच
कस्तूरबा बालिका समेरपुर विजेता व इसलामिया इंटर कालेज की टीम उप विजेता
रही।
एडीएम राजेश कुमार प्रजापति ने सभी विजेताओं को पुरस्कार
वितरित किए। इस मौके पर बीएसए रामचंद्र, धर्मेद्र कु मार दीक्षित, जितेंद्र
सचान, दिलीप सचान, सूरजपाल, अनूप सिंह आदि मौजूद रहे।