फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 25 हजार का इनामी बदमाश दबोचा

Sun, 26 May 2019 11:22 PM IST
SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में इनामी बदमाश। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हैदरगंज मोहल्ले में पांच वर्ष पूर्व युवक की हत्या कर खेत में शव फेंके जाने के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी पर मध्य प्रदेश समेत कई जनपदों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।  
विज्ञापन


कस्बे के हैदरगंज भुइयारानी के पास रहने वाले शहजाद अली उर्फ राजा पुत्र नजीर अली को फरवरी 2014 में झांसा देकर भूसा खरीदने के बहाने ले जाकर उसकी हत्या कर शव को कपसा मार्ग पर रेलवे क्रासिंग के पास स्थित खेत में फेंक दिया गया था। जिसे कई दिन बाद फसल काटने गए मजदूरों ने देखा था। उसके बाद शव की शिनाख्त कराकर पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने जांच के बाद चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिसमें पुलिस तीन लोगों को पहले ही जेल भेज चुकी है।

वहीं मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के लवकुश नगर निवासी चच्चू चौरसिया उर्फ हीरेश पुत्र राजेंद्र पुलिस पकड़ से दूर था। फरार आरोपी के खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एसपी ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्वॉट टीम प्रभारी व कोतवाल की संयुक्त टीम ने रविवार को कपसा रोड रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक तमंचा, दो कारतूस व सवा किलो गांजा बरामद किया है। बताया कि गिरफ्तार आरोपी शातिर अपराधी है।
विज्ञापन


इसके खिलाफ छह मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें चार मौदहा कोतवाली में, एक राजस्थान के जयपुर, कोठपुतली थाने में व एक आर्म्स एक्ट का मुकदमा छतरपुर थाने में दर्ज है। बताया जयपुर में आरोपी को 582 पेटी हरियाणा की शराब के साथ पकड़ा गया था। आरोपी को गिरफ्तार करने में कोतवाल विक्रमाजीत, निरीक्षक मिथलेश कुमार सिंह, कांस्टेबिल अनिल, प्रताप सिंह के अलावा स्वाट टीम के निरीक्षक बृजेश सिंह, शिव प्रताप, रजत कुमार, अनिल कुमार, हरदेव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें