फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कवि सम्मेलन में कवियों ने रचनाएं पढ़ लोगों को किया आनंदित

Tue, 30 Dec 2014 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा कसबा स्थित नेशनल इंटर कालेज में विद्यालय के संस्थापक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामगोपाल गुप्ता व उनके अनुज पूर्व विधायक/पूर्व प्रबंधक शिक्षाविद् लक्ष्मीनारायण आनंद की जन्म शताब्दी समारोह पर कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। किया गया। प्रतापगढ़ से पधारे ओजस्वी कवि डा.रंजीत सिंह की रचना हम रहे न रहे पर रहेगा वतन से देशप्रेम जगाया।
विज्ञापन


कवि सम्मेलन में सांसद पुष्पेंद्र चंदेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामगोपाल गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित कर कहा कि गोपाल भाई तो चंद्रशेखर आजाद व भगत सिंह की श्रेणी के सेनानी थे।

कवि सम्मेलन की शुरूआत वंदना के साथ हुई। कवि सुरेंद्र तिवारी ने अपनी कविता में राजनीति में धर्म न हो पर राजनीति का धर्म तो हो को सराहा गया।  गीतकार कपिल देव त्रिपाठी काला कांकर की रचना- कोकल बोल गई सराही गई।
विज्ञापन


फतेहपुर से आए हास्य कवि समीर शुक्ला ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को जमकर हंसाया। उन्नाव से पधारी प्रियंका शुक्ला ने गीत गजल प्रस्तुत कर भाव विभोर कर किया। कवि शिवनंदन ने श्रृंगार रस की रचनाएं प्रस्तुत की।

प्रवक्ता जगदीश व्यास व प्रबंधक राजेंद्र किशोर ने सांसद को सम्मानित किया। वहीं सेवानिवृत्त शिक्षक जयप्रकाश त्रिपाठी व बड़े बाबू संतोष कुमार सोनी इत्यादि कर्मियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कवि सम्मेलन की अध्यक्षता रमाशंकर गुप्ता तथा संचालन बांदा से आए कवि जवाहर लाल जलज ने किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें