फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थयात्रियों का रेलवे स्टेशनों पर बवाल

Wed, 15 Jun 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
हंगामा - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
गंगा दशहरा पर संगम स्नान के लिए इलाहाबाद जा रहे तीर्थयात्रियों ने ट्रेन छूट जाने पर दोनों जिलों के रेलवे स्टेशनों पर खूब बवाल किया। बांदा में ट्रेन छूटने पर टिकट काउंटर पर पथराव कर दिया। स्टेशन मास्टर को घेरकर रजिस्टर छीन लिया। उपद्रव के कारण कई ट्रेनें जहां की तहां रोक दी गईं। तीर्थयात्रियों ने हमीरपुर में भी सहायक स्टेशन मास्टर से अभद्रता की। कटआउट निकालकर स्टेशन की बिजली गुल कर दी। पुलिस ने बमुश्किल दोनों जगह हालात संभाले।
विज्ञापन


बांदा के अतर्रा प्रतिनिधि के मुताबिक मंगलवार सुबह इलाहाबाद जाने के लिए करीब 300 यात्री टिकट लेकर अतर्रा रेलवे स्टेशन पर बुंदेलखंड ट्रेन का इंतजार करते रहे लेकिन ट्रेन निर्धारित समय से तीन घंटे लेट (सुबह छह बजे) आई। ट्रेन में तिल रखने की जगह नहीं थी। कुछ यात्री खिड़की में लटके।

इस बीच ट्रेन आगे बढ़ गई तो यात्री टिकट वापसी के लिए उपद्रव करने लगे। करीब आधा सैकड़ा महिलाएं स्टेशन मास्टर आरपी नामदेव के कक्ष में घुस गईं और रजिस्टर आदि छीन लिया। पुरुषों का झुंड टिकट खिड़की पर पहुंचा और पथराव शुरू कर दिया। इससे कंप्यूटर और डिस्पले बोर्ड क्षतिग्रस्त हो गए। टिकट क्लर्क असगर अंसारी का बैग छीनकर फेंक दिया।
विज्ञापन


स्टेशन मास्टर ने डीआरएम और कंट्रोल रूम को सूचना दी। करीब डेढ़ घंटे बाद थाने से आई पुलिस ने किसी तरह बवाल पर काबू पाया और यात्रियों को उसी टिकट पर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से मानिकपुर तक भेजा। इस बीच सिग्नल न मिलने से लखनऊ एक्सप्रेस लोहिया पुल आउटर पर और मानिकपुर-झांसी पैसेंजर मंडी आउटर पर दो घंटे खड़ी रहीं।

महाकौशल एक्सप्रेस निर्धारित समय 3.43 बजे के बजाए 7.47 बजे आई। संपर्क क्रांति 6.01 की जगह 8.43 बजे और लखनऊ एक्सप्रेस 3.20 बजे के बजाए 6.50 बजे स्टेशन पर आई। स्टेशन मास्टर ने बताया कि तोड़फोड़ और हंगामे की लिखित सूचना उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।

हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर प्रतिनिधि के मुताबिक सोमवार देर रात तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ रेलवे स्टेशन पर एकत्र थी। मानिकपुर से कानपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन रात करीब दस बजे आई। भीड़ ज्यादा होने से ट्रेन के 15 मिनट रुकने के बाद भी यात्री सवार नहीं हो सके  तो वे टिकट वापस करने के लिए सहायक स्टेशन मास्टर संकट मोचन से भिड़ गए।

महिलाएं भी धक्कामुक्की करने लगीं। इस बीच कुछ यात्रियों ने कटआउट निकालकर स्टेशन की बत्ती गुल कर दी। सहायक स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल रूम सहित थाना पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने जैसे-तैसे हालात संभाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें