फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में एक की मौत, पांच घायल

Thu, 08 Mar 2018 11:39 PM IST
अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
हाईवे में डंपर की टक्कर से तीन भागों में बंटा ट्रैक्टर सड़क किनारे पड़ा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य मार्गों में हुईं सड़क दुर्घटनाओं में एक ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। कानपुर देहात के रमईपुर निवासी संजय (35) पुत्र श्याम बुधवार की रात ट्रैक्टर ट्राला लेकर कबरई की ओर जा रहा था। हाईवे में वह मकरांव के नजदीक पहुंचा। तभी सामने से डस्ट लादकर आ रहे डंपर से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


ट्रैक्टर तीन हिस्सों में बंटकर गया। संजय बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने चालक को सीएचसी में भर्ती कराया। घटना के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। कोतवाली प्रभारी ने जेसीबी मशीन मंगवाकर ट्रैक्टर के बिखरे पार्ट्स को सड़क से हटाकर रास्ता साफ कराया। करीब दो घंटे बाद वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। संजय को सदर अस्पताल से कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। गुरुवार शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

एक आटो गुरुवार दोपहर में रहमानियां कालेज से छात्राओं व अन्य सवारियों को लेकर मलीकुआं चौराहा जा रहा था। इलाहाबाद बैंक के पास आटो पलट गया। उसमें बैठी छिमौली निवासी छात्रा प्रीती (16), रामदेवी (17) व महालक्ष्मी (16) सहित अन्य सवारियां घायल हो गईं। राहगीरों की मदद से कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया गया। भवानी गांव निवासी राम बहादुर (42) बुधवार की देर शाम एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। उसे भी कस्बे के सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें