फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

डमटाल/इंदौरा/कांगड़ा। थाना इंदौरा के मीलवां में देर सायं एक प्रवासी युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जीआरपी चौकी कंदरोड़ी प्रभारी कुलदीप सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पैसेंजर ट्रेन के चालक ने सूचना दी कि मीलवां में एक शव पटरी में पड़ा हुआ है जो कट चुका है। इस पर प्रभारी कुलदीप सिंह अपनी पुलिस टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य जुटाए। जांच अधिकारी ने बताया की रेलवे चौकी में फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भिजवा दिया गया है। शव को 72 घंटों के लिए रखा जाएगा। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

वहीं,मटौर के समीप एक वैन और दोपहिया वाहन की आपसी टक्कर में चार माह की बच्ची की मौत हो गई। घायल अवस्था में बच्ची को टांडा अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बच्ची की मौत से उसका परिवार सदमे में हैं। थाना प्रभारी जसबीर सिंह सैणी ने बताया कि बंडी निवासी चार माह की शानवी को उसके परिजन दोपहिया वाहन से उपचार के लिए टांडा अस्पताल लेकर जा रहे थे। पुराना मटौर के पास वैन और दोपहिया वाहन की टक्कर के बाद बच्ची गिर गई। उसे तुरंत टांडा ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें