फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में महिलाओं की आबरु सुरक्षित नहीं

Mon, 01 Dec 2014 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को नेशनल इंटर कालेज में 60 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले हाईस्कूल व इंटर के छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष ने कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि मां बहनें इस सरकार में अपनी आबरू सुरक्षित नहीं कर पा रही है।  कार्यक्रम में विजय प्रताप ने संगठन की गतिविधियों के उददेश्य पर प्रकाश डाला। बिजली की मनमानी कटौती से शिक्षा बाधित होने सहित कई मुद्दों पर  चर्चा की। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नेशनल कालेज के अध्यापक सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि छात्र छात्राएं ऐसे गुरुओं का आदर करना छोड़ दें जो पथ भ्रष्ट हो चुके है और अपना शिक्षण कार्य न कर निजी स्वार्थ में लिपटे है लेकिन ऐसे गुरुओं का सम्मान आवश्यक है जो शिक्षण कार्य के प्रति समर्पित है। संगठन के जिला संयोजक सौरभ मिश्रा, जिला संगठन मंत्री प्रमोद कुमार, नगर अध्यक्ष ने विद्यार्थी परिषद की गतिविधियों पर प्रकाश डाला और संगठन से जुड़ने का आहृवान किया।  कार्यक्रम में आशीष सिंह, आकाश त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद से जुड़े लोग व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें