फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोमेंद्र व शिवम का आईआईटी में चयन

Fri, 19 Jun 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार को घोषित आईआईटी जेईई एडवांस की परीक्षा में कस्बे के दो छात्रों का चयन होने पर लोगों ने खुशी जताई।
विज्ञापन


क्राइस्ट कान्वेंट स्कूल के छात्र नोमेंद्र कुमार राजपूत ने ओबीसी में 2500वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।

इसी तरह छात्र शिवम राजपूत ने आईआईटी जेईई एडवांस में 1700वीं रैंक हासिल किया। बीएनवी इंटर कालेज के शिक्षक अतरौलिया गांव निवासी चंद्रशेखर सिंह लोधी ने बताया कि उनके पुत्र नोमेंद्र ने इंटरमीडिएट परीक्षा 92 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की।

वहीं ब्रह्मानंद महाविद्यालय के प्रवक्ता चरखारी रोड मोहल्ला निवासी डा. बलवंत सिंह ने बताया उनके पुत्र शिवम राजपूत ने इंटरमीडिएट 87 फीसदी अंकों से उत्तीर्ण किया। नोमेंद्र की कामयाबी पर मां ऊषा फूली नहीं समा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्राइस्ट कान्वेंट के प्रबंधक एस धनबालन, प्रधानाचार्य रामेश्वर विनायक, ईरूबन धर्मराज, शिक्षक महिपाल और बीएनवी इंटर कालेज के प्रबंधक बलवीर सिंह ने छात्रों के  घर पहुंच कर बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें