फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो वोल्टेज से नलकूप ठप

Mon, 16 Nov 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लो वोल्टेज के कारण नलकूप बंद पड़े हैं। वहीं अन्ना पशु भी किसानों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। इससे परेशान मवईजार के किसानों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन



तहसील क्षेत्र के बंडा, मवईजार के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी संध्या तिवारी को दिए ज्ञापन में बताया कि उनके पास निजी नलकूप हैं। ये सुमेरपुर पावर सबस्टेशन के धनपुरा फीडर से संचालित होते हैं। लेकिन लो वोल्टेज के कारण नलकूप बंद पड़े हैं। पानी न मिलने से सिंचाई कार्य बाधित है।

वहीं अन्ना पशुओं के कारण बोई गई फसल भी बर्बाद हो रही है। किसानों ने लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने और अन्ना प्रथा पर रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन देते समय महेश साहू, सबल सिंह, रामआसरे, वीर सिंह, नत्थू, रामगोपाल, कारेलाल, नरेंद्र सिंह, महेश प्रसाद, मान सिंह भदौरिया, वीर प्रताप सिंह, दिनेश सिंह, शमसेर, सिद्धगोपाल, अरुण, राकेश  कुमार, दलपत, गंगा, रहीम बक्श आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें