जलालपुर थानाक्षेत्र के ममना गांव में ममना पुरैनी मार्ग किनारे मामूली
विवाद में दिनदहाड़े एक अधेड़ की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई।
हत्या का कारण दो बीघे जमीन का बैनामा बताया जा रहा है। जिसे मृतक ने
हत्यारोपी के भाई से दो साल पहले खरीदा थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए
भेजा।
ममना गांव का रामचरन अहिरवार (45) ईंट-भट्ठे में ठेकेदारी करता
था। इस वर्ष वह ईट भट्ठे में परिवार के साथ मजदूरी करने गया था। दस दिन
पहले वह अकेले गांव आया था। शुक्रवार को वह खेत में फसल देखने गया था। खेत
को वह गांव के ही गया अनुरागी को बटाई पर दिए है। यह जमीन उसने दो साल पहले
जगदीश अहिरवार से खरीदी थी।
ग्रामीणों ने बताया कि चार साल पहले जगदीश को
लकवा मार गया था। जिसके इलाज में रामचरन ने मदद की थी। उसके बदले उसने दो
बीघा जमीन रामचरन को बेच दी थी। यह बात जगदीश के भाई कुंजबिहारी को नागवार
गुजरी। और वह रामचरन से रंजिश मानने लगा। कई बार इसी बात को लेकर शुक्रवार
को रामचरन व कुंजबिहारी के बीच विवाद हो गया तो
कुंजबिहारी ने लाठी से
ताबड़तोड़ प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के समय खेतों में काम कर रहे
अन्य लोग तमाशबीन बने रहे और हत्यारोपी भाग निकला। थानाध्यक्ष जलालपुर
दलवीर सिंह ने बताया कि दो बीघे जमीन रामचरन ने कुंजबिहारी के भाई से खरीदी
थी। जमीन के विवाद को लेकर कुंजबिहारी ने रामचरन की हत्या की है, रिपोर्ट
दर्ज की जा रही है।