फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका मिड डे मील की चोरी में निलंबित

Wed, 02 Sep 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिड डे मील चोरी मामले में बीएसए ने प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया है, जबकि दो अध्यापकों का वेतन रोक दिया है। चोरी का यह मामला बीएसए के निरीक्षण में खुला। 
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा अधिकारी मंगलवार को पूर्व माध्यमिक प्राथमिक विद्यालय बिवांर का निरीक्षण करने पहुंचे।

यहां प्रधानाध्यापिका रामादेवी ने 31 अगस्त को 44 बच्चों का मिड डे मील बनने की रिपोर्ट तैयार की थी, जबकि जांच के दौरान रसोइयां ने बताया कि सिर्फ आठ बच्चों का मिड डे मील बना था और सात ने खाया था।

वहीं मंगलवार 59 बच्चों का मिड डे मील बनने की रिपोर्ट तैयार की गई थी, जबकि बना सिर्फ 16 का था। इस पर बीएसए ने तत्काल प्रधानाध्यापिका रामादेवी को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


इसी तरह कन्या प्राथमिक विद्यालय के अनुपस्थित दो अध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा तो प्राथमिक विद्यालय मोहनपुरवा की सहायक अध्यापिका कल्पना गुप्ता को चेतावनी दी।

मिड डे मील न बनवाने पर इसी विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद मसूद को भी चेतावनी दी। बीएसए ने बताया कि वित्तीय अनियमितता पर प्रधानाध्यापिका रामादेवी को निलंबित किया गया है। बाकी को चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें