फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान मालिक ने बैंक में घुसकर किया उत्पात

Mon, 27 Jun 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
इलाहाबाद बैंक में हुई घटना की जानकारी लेते एसआई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जलालपुर थानाक्षेत्र के ममना गांव स्थित इलाहाबाद बैंक में मकान मालिक व उसके एक साथी ने शराब के नशे में धुत होकर जमकर उत्पात मचाया तथा गार्ड से हाथापाई की। शाखा प्रबंधक ने आरोपियों पर बैंक लूटने का प्रयास करने तथा गार्ड की राइफल छीनने का आरोप लगाया है। घटना के बाद बैंक कर्मियों ने मामला दर्जकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कामकाज ठप कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


क्षेत्र के पुरैनी गांव की इलाहाबाद बैंक मौजूदा समय में ममना गांव में विवेक तिवारी के आवास में किराए पर चलती है। बैंक के शाखा प्रबंधक सीडी शाक्या ने बताया कि सोमवार दोपहर में मकान मालिक विवेक तिवारी शराब के नशे में घुत होकर बैंक में घुस आया और उनके केबिन के अंदर खड़े होकर पेशाब करने लगा।

विरोध करने पर गाली गलौज कर धमकी देने लगा और फिर कैश काउंटर में पहुंच गया। वहां खड़े लोगों की पास बुक छीनकर कैश लूटने का प्रयास करने लगा। जब बैंक के गार्ड जानकी ने बाहर करना चाहा तो गार्ड से हाथापाई कर राइफल छीनने लगा। इसी बीच शाखा प्रबंधक ने बैंक का मुख्य दरवाजा बंद कर घटना की सूचना थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस जब विवेक तिवारी को पकड़कर थाने ले गई तो थोड़ी देर बाद उसका एक साथी मुन्ना यादव निवासी पुरैनी बैंक में आ धमका और बैंक कर्मियों पर विवेक के विरुद्ध कोई कार्रवाई न करने का दबाव बनाने लगा। न मानने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। घटना के बाद बैंक कर्मियों ने कामकाज ठप कर दिया।

शाखा प्रबंधक ने बताया कि जब तक दोनों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्जकर गिरफ्तारी नहीं हो जाती, कामकाज ठप रहेगा। दरोगा एसके त्रिपाठी ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है। घटना की विस्तृत जांच की जा रही है, इसके बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें