फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइस से 12 लोगों के खाते से निकाले लाखों रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 भरुआसुमेरपुर। कस्बे के इमिलियाबाड़ा में प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र की डिवाइस का उपयोग कर दो युवकों ने करीब एक दर्जन गरीब परिवारों के खातों से तीन लाख से अधिक की ठगी कर ली। बैंक अधिकारियों ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर कोई शिकायत आती है तो जांच कर कार्रवाई करेंगे।   कस्बे के इमिलियाबाड़ा मोहल्ला निवासी दुर्गेश पुत्र भगत अपने एक साथी के साथ कुंडौरा गांव में ग्राहक सेवा केंद्र संचालन कर रहा है।  
उसकी डिवाइस लेकर इमिलियाबाड़ा मोहल्ले के गरीब परिवार की महिलाओं को प्रधानमंत्री आवास, विधवा व वृद्धा पेंशन सहित अन्य तमाम सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर खातों से धन निकाला गया है।
विज्ञापन

 मोहल्ला निवासी बेवा कुंवारिया पति स्व.फन्नी ने आरोप लगाया कि दुर्गेश ने ही उसके खाते से एक लाख 80 हजार रुपये निकाले हैं। इसी तरह निसार के खाते से 2100 रुपये, शिवप्रसाद श्रीवास के खाते से 30 हजार व बलीराम श्रीवास के खाते से 20 हजार  रुपये निकाले जाने का आरोप है।  
पीड़ितों ने उनके जैसे करीब एक दर्जन अन्य लोगों के खातों से हजारों रुपये की धनराशि का आहरण कर लिया गया है। इन लोगों ने बताया कि बलीराम को निकाली गई धनराशि में आरोपियों ने दहशत में आकर आधी धनराशि वापस कर दी और शेष धनराशि देने का भरोसा दिया है। विधवा कुंवारिया  ने बताया कि वह गुरुवार को इलाहाबाद बैंक गई थी। जहां पर उसे दो दिन में रुपये वापस करने का भरोसा दिया गया है।  
पीड़ितों ने आरोप लगाया कि दुर्गेश की साठगांठ से कुंडौरा में इलाहाबाद बैंक ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करने वाले हरदीपक सिंह से साठगांठ कर उसी की डिवाइस का इस्तेमाल किया है।  
विज्ञापन

पीड़ितों ने कहा कि अगर समस्या का समाधान नहीं होता तो वह जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाएंगे। उधर इलाहाबाद बैंक के शाखा प्रबंधक संदीप सिंह परिहार ने बताया कि इस तरह के मामले की कोई जानकारी नहीं है। फिर भी मामले की छानबीन करेंगे और दोषी पाए जाने पर ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें