फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी के जितेंद्र के बैल चैंपियन

Wed, 04 Feb 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
35वीं बैल दौड़ प्रतियोगिता के फाइनल में झांसी के लहर गांव निवासी जितेंद्र कुमार यादव ने प्रथम स्थान पाकर शील्ड और बाइक पर कब्जा किया। कार्यक्रम आयोजक जुगनू भाई ने ऐलान किया कि अगले वर्ष वे मौदहा महोत्सव का आयोजन करेंगे। इसमें मुशायरा, बैल दौड़, हाकी का अखिल भारतीय टूर्नामेंट होगा।
विज्ञापन


कपसा मार्ग पर 25 व 26 जनवरी को होने वाली जश्ने आजादी के नाम पर होने वाली बैल दौड़ प्रतियोगिता मौसम खराबी के चलते टल गई थी। मंगलवार को दिन भर कई राउंड की बैल दौड़ के बाद क्वार्टर फाइनल के लिए छह जोड़ी बैलों ने सेमीफाइनल में स्थान बनाया था।

बुधवार को इनको दो राउंड में तीन तीन जोड़ी के रूप में दौड़ाया। इसमें चार जोड़ी बैल फाइनल में पहुंचे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कानपुर विधायक हाजी इरफान सोलंकी के भाई फैजान सोलंकी और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी श्रीनाथ, आयोजक जुगनू भाई ने हरी झंडी दिखाकर फाइनल दौड़ शुरू कराई।
विज्ञापन


फाइनल में झांसी के जितेंद्र के बैल प्रथम रहे, जबकि महोबा के कहरा गांव निवासी कुबेर सिंह की बैल जोड़ी दूसरे स्थान पर रही। झांसी के रतिलाल ने तीसरा स्थान पाया। परछा निवासी बाबू के बैल चौथे नंबर पर रहे। इस अवसर पर जुगनू भाई ने ऐलान किया कि बैल दौड़ जारी रहेगी। अगले वर्ष वे मौदहा महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। मुख्य अतिथि ने भी आयोजन की प्रशंसा की।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें