फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की हत्या का आरोपी जेल गया

Sat, 29 Jul 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। शुक्रवार को चिकासी थाने के रिहुंटा गांव में शराब पीने से मना करने पर जवान बेटे को गोली मारकर हत्या करने के आरोपी पिता को जेल भेजा गया।  शुक्रवार की दोपहर शराब पीने से मना करने पर रिहुंटा गांव निवासी प्रधान के भाई मनमोहन का अपनी पत्नी गीता रानी और पुत्र धीरेंद्र (20) से विवाद हो गया था। विवाद इतना गहराया कि मनमोहन ने घर में रखी लाइसेंसी बंदूक से अपने बडे़ बेटे धीरेंद्र को गोली मार दी थी। मौके पर ही धीरेंद्र ने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंच बंदूक बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को चिकासी पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी उस समय नशे की हालत में था। अब उसे अपने किए पर पछतावा हो रहा है। बेटे की मौत पर मां गीता रानी का रो रोकर बुरा हाल है। शनिवार को मां सारा दिन बेसुध पड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें