सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत सोमवार को उप संभागीय परिवहन विभाग ने राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया। डीएम संध्या तिवारी ने उन्हें ट्रैफिक नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। इसके बाद साइकिल रैली निकाली गई।
जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने छात्र-छात्राओं से कहा कि स्कूल जाते और घर लौटते समय धीमी गति से साइकिल चलाएं। दुर्घटना से देर भली। इसकेे बाद छात्र-छात्राओं की साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में बच्चे यातायात नियम लिखी तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक कर रहे थे।
कार्यक्रम का आयोजन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मोहम्मद अजीम ने कराया। समापन के बाद संभागीय कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का संचालन जलीस खान ने किया। मौके पर डीआईओएस चंद्रशेखर मालवीय, पीटीओ अमित वर्मा, टीआई आदि मौजूद रहे।