फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना से देर भली

Mon, 16 Nov 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत सोमवार को उप संभागीय परिवहन विभाग ने राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया। डीएम संध्या तिवारी ने उन्हें ट्रैफिक नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। इसके बाद साइकिल रैली निकाली गई।
विज्ञापन



जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने छात्र-छात्राओं से कहा कि स्कूल जाते और घर लौटते समय धीमी गति से साइकिल चलाएं। दुर्घटना से देर भली। इसकेे बाद छात्र-छात्राओं की साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में बच्चे यातायात नियम लिखी तख्तियां लेकर लोगों को जागरूक कर रहे थे।

 कार्यक्रम का आयोजन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी  मोहम्मद अजीम ने कराया। समापन के बाद संभागीय कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का संचालन जलीस खान ने किया। मौके पर डीआईओएस  चंद्रशेखर मालवीय, पीटीओ अमित वर्मा, टीआई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें