एसपी से शिकायत करने आईं कुपरा की महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
थाना जलालपुर पुलिस पर कुपरा गांव निवासी युवक के उत्पीड़न का आरोप हैै। युवक के परिजनों ने एसपी से मिलकर इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। महिलाओं ने भी मारपीट का आरोप लगाया।
कुपरा निवासी कमला देवी, सुमन व अनुसुइया सोमवार को बच्चों के साथ एसपी से मिलीं। महिलाओं ने बताया कि गांव निवासी एक युवक ने अपनी बेटी को अन्यत्र भेज दिया है। पुरानी रंजिश में उसे सात अप्रैल को उनके भतीजे हरेंद्र को खलिहान से पकड़ ले गए। उसके साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद थाना पुलिस को सौंप दिया। आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष उसका रिश्तेदार है। महिलाओं का कहना था कि अगर पुलिस युवक से सख्ती से पेश आए तो उसकी बेटी का पता चल जाएगा।
दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि पिछले 12 अप्रैल को उन लोगों ने मुख्यमंत्री को भी इस मामले की शिकायत भेजी है। इसके बावजूद हरेंद्र का पुलिस चालान नहीं कर रही है। आशंका जताई कि आरोपी पुलिस से मिलकर हरेंद्र की हत्या करवा सकते हैं। थाना प्रभारी कंबोद सिंह ने इस मामले में कहा कि युवक को पूछताछ के लिए थाने में रखा गया है।