फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में इलाज करा रहा बंदी पुलिस को चमका देकर भागा

Fri, 16 Sep 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 पत्नी की हत्या में जिला कारागार में निरुद्ध एक विचाराधीन बंदी कानपुर के  हैलट अस्पताल से भाग निकला। कानपुर में उसके गुर्दे का आपरेशन कराया गया था। गुरुवार की सुबह करीब छह बजे वह पुलिस अभिरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों को चकमा देकर भाग निकला।
विज्ञापन


बिवांर थानाक्षेत्र के टीहर गांव निवासी प्रमोद उर्फ मुलायम (35) पुत्र रामऔतार फरवरी 2016 से पत्नी की हत्या में जिला कारागार में निरुद्ध है। जेलर केपी सिंह ने बताया कि कारागार में निरुद्ध होने के पहले इस बंदी ने गुर्दे का आपरेशन कराया था।

उसका पेट बढ़ने से हुई दिक्कत से अप्रैल में एक बार फिर कानपुर मेडिकल कालेज लाया गया था। बताया कि इधर बंदी के पेट में पुन: तकलीफ होने पर उसे बीते तीन सितंबर को कानपुर के हैलट अस्पताल में पुलिस लाइन के दो सिपाही बब्लू सिंह व रामेश्वर की अभिरक्षा में भेजा गया था।
विज्ञापन


जहां उसके पेट का आपरेशन हुआ। तबसे मेडिकल कालेज में उसका उपचार चल रहा था। गुरुवार की सुबह पुलिस अभिरक्षा से बंदी चकमा देकर भागने में सफल होने की सूचना अभी उन्हें मौखिक रूप से मिली है। बताया कि अभी पुलिस लाइन से उनके पास लिखित कोई सूचना नहीं है।

उधर अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्रा ने बताया कि हैलट अस्पताल में इलाज दौरान पुलिस अभिरक्षा से एक बंदी के भागने की सूचना मिली है। अभिरक्षा में लगे सिपाहियों ने कानपुर के स्वरूपनगर थाने में सूचना दर्ज कराई है। बताया कि अभिरक्षा में लगे सिपाहियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें