फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस, पीसीएस में पाएं सफलता

Mon, 30 Mar 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय पुस्तकालय हाल में नई पहल नाम से आईएएस तथा पीसीएस की तैयारी के लिए संचालित की गई कोचिंग की स्थापना कर जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने कहा कि गरीब व निर्धन छात्र-छात्राओं के  लिए यह वरदान साबित होगी। कहा कि मेधावियों को महंगे और बाहरी जिलों में संचालित कोचिंग सेंटरों की ओर जाने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने नई पहल कोचिंग का लोकार्पण करते हुए मौजूद छात्र-छात्राओं के साथ ही अभिभावकों से इस नि:शुल्क कोचिंग केंद्र का लाभ उठाने की सलाह दी। कहा कि जनपद की मेधा के उन्नयन और बौद्धिक विकास के लिए प्रशिक्षकों से पूरे मनोयोग से कार्य करने का संकल्प लिया।

राजकीय पुस्तकालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि क्षेत्र में छात्र-छात्राएं बहुत मेहनती है। परंतु आर्थिक कारणों व संसाधनों की कमी के चलते उन्हें आगे बढ़ने के  अवसर नहीं मिलते हैं। यह कोचिंग केंद्र ऐसे मेधावियों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा। रेडक्रास सचिव जलीस खान ने कहा कि वर्ष 2010 में रेडक्रास सोसाइटी से नगर पालिका परिषद के व्यायामशाला में हमीरपुर स्टडी सर्किल के नाम से इन्हीं उद्देश्यों के तहत कोचिंग की स्थापना हुई थी।
विज्ञापन


इस कोचिंग का लाभ कई छात्रों ने पाकर पीसीएस व एलाइड परीक्षाओं में सफलता पाई। लेकिन किन्हीं कारणों से वर्ष 2013 में यह बंद हो गई। इस कोचिंग को तत्कालीन जिलाधिकारी जी श्रीनिवास ने स्थापित कराया था। इसमें जनपद के कई विद्वान प्रशिक्षकों ने अपनी सेवाएं दी। तब आंध्र प्रदेश के आईएएस, पीसीएस कोचिंग विशेषज्ञ डा.कृपादानम ने भी छात्र छात्राओं को टिप्स दिए थे।

इस बार बेसिक शिक्षा अधिकारी डा.रामचंद्र की अगुवाई मेें राजकीय पुस्तकालय के हाल में कोचिंग का संचालन हुआ है। कार्यक्रम को अपर जिलाधिकारी डा.राजेश कुमार प्रजापति, आकांक्षा समिति की सचिव डा.श्रेया, जिला विद्यालय निरीक्षक डा.चंद्रशेखर मालवीय, पुस्तकालय अधीक्षक ऐंड्रूज सिंह, टीचर अखिलेश शुक्ला आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें