फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षित शिक्षामित्रों का धरना

Wed, 07 Jan 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक बने शिक्षकों का अभी तक वेतन भुगतान नहीं हुआ है। इससे खफा शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह यादव ने बताया कि प्रशिक्षित शिक्षामित्रों से सहायक अध्यापक पद पर समायोजित अध्यापकों के शैक्षिक प्रपत्रों के सत्यापन व वेतन भुगतान को लेकर दिसंबर में बीएसए को ज्ञापन दिया गया था।

इसमें बीएसए ने जनवरी 15 में सत्यापन कराकर जनवरी से वेतन देने का आश्वासन दिया था, मगर अब तक उनका वेतन भुगतान नहीं किया गया। इसे लेकर शिक्षकों ने बुधवार से बीएसए कार्यालय परिसर में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


इस मौके पर जुगेश कुमार, संजय कुमार, लतीफ खां, सुखदेव प्रजापति, उस्मान अली, राजबहादुर, लज्जावती, बालकुंवर, इंद्रेश, रामरूप, रामपाल, अवधेश कुमार, फूलसिंह, जयप्रकाश, अवध बिहारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें