कोतवाली के धनौरी गांव में बीती रविवार की शाम एक युवक ने गांव में लगे बीएसएनएल के टावर पर उपद्रव किया। युवक ने टावर में लगी मशीनरी को तोड़फोड़ की और वहां मौजूद गार्ड व उसके पिता को मारापीटा। पीड़ित गार्ड ने थाने में तहरीर दी है। पुष्पेंद्र कुमार पुत्र नंदराम ने बताया कि वह गांव में लगे
बीएसएनएल टावर में गार्ड के पद पर तैनात है। बताया कि रविवार की शाम करीब 5 बजे सुरेंद्र राजपूत पुत्र चरन राजपूत शराब के नशे में आया और टावर में तोड़फोड़ करने लगा। जब उसने व उसके पिता ने रोक ा तो मारने पीटने लगा। सुरेंद्र का कहा कि वह कह रहा था कि टावर खुद चलाएगा और जो टावर
चलाएगा उसे गोली मार देगा। बताया कि वह अवैध असलहा लेकर धमकाता रहा। टावर में तोड़फोड़ करने से बीटीएस पूरी तरह से बंद हो गया। कोतवाल गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।