फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान गणेश के दर्शन को उमड़े भक्त

Mon, 21 Sep 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यालय में शाम होते ही पंडालों में गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो जाती है। शाम को आरती के समय महिलाआें की खासी भीड़ उमड़ने से पूरा माहौल भक्तिमय हो जाता है।
विज्ञापन



मुख्यालय में सुभाष बाजार, रमेड़ी रहुनियां चौराहा, कालपी चौराहा समेत चार स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित है। आयोजकों ने आकर्षक ढंग से पंडालों को सजाया संवारा है। शाम होते ही पंडालों में गणेश भगवान से संबधित भक्ति गीत बजने लगते हैं।

शाम को आरती के समय गणेश पंडालों में महिलाओं की खासी भीड़ उमड़ रही है। आरती के बाद देर रात तक गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पंडाल गूंजते रहते हैं।
विज्ञापन


भरुआसुमेरपुर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के नगर पंचायत के सामने गणेश भगवान की प्रतिमा की स्थापना की गई है। देर रात तक भक्तों का पंडाल में आकर पूजा अर्चना कर मन्नतें मानी जा रही हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा कुरारा, मौदहा, राठ व ग्रामीण क्षेत्रों में भी गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें