फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों का अंतर्जनपदीय गैंग पकड़ा गया

Mon, 22 May 2017 11:07 PM IST
लुटेरों का अंतर्जनपदीय गैंग पकड़ा गया
विज्ञापन
bike loot
विज्ञापन

विज्ञापन
 क्राइम ब्रांच और पुलिस ने अंतर्जनपदीय गैंग के पांच बदमाशों को पकड़ा है। पूछताछ में लुटेरों ने शहर और आसपास के जिलों में लूट की कई वारदातें कबूली हैं। पुलिस मंगलवार को खुलासा कर सकती है।
उन्नाव में 15 दिन पहले ज्वैलरी शॉप में घुसकर गोली मारकर लूटपाट की गई थी। भागते समय भीड़ ने हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर के इंगोहटा निवासी रामबाबू और कर्वी निवासी भूपेंद्र को दबोच लिया था। दोनों से पूछताछ में इंगोहटा के ही सलमान का नाम सामने आया था।
विज्ञापन


रविवार रात कानपुर क्राइम ब्रांच टीम ने इंगोहटा चौकी इंचार्ज सतीश चंद्र यादव के साथ सलमान के घर में दबिश देकर उसे दबोच लिया। सूत्रों के मुताबिक सलमान के घर से पुलिस को तीन असलहे और लूटे के गहने मिले हैं।
विज्ञापन


उसकी निशानदेही पर एक बदमाश को उन्नाव और तीन को शहर से पकड़ा गया है। सलमान की निशानदेही पर ललपुरा थानाक्षेत्र के नदेहरा गांव में एक मकान में भूसे में रखा गहनों से भरा झोला भी बरामद किया है। सलमान ने साथियों के साथ दो साल पहले चकेरी क्षेत्र में एक लेदर फैक्ट्री मालिक के घर में घुसकर लूटपाट की थी। बदमाश करीब चार करोड़ रुपये का माल लूट ले गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें