छानी गांव के निकट जेसीबी से बनाया जा रहा अवैध रास्ता।
- फोटो : amar ujala
मौदहा। क्षेत्र के छानी गांव के निकट जनपद बांदा के उस पार से अवैध रूप से मौरंग खनन कर कुछ लोग अस्थायी पुल व रास्ता बनाने लगे। इस मामले की सूचना मिलने पर एसडीएम ने मंगलवार को राजस्व कर्मियों व पुलिस को भेजकर तुड़वा दिया। तहसील क्षेत्र में केन नदी के उस पार मौरंग का चोरी छिपे कारोबार हो रहा है। इसी मकसद से नदी के कम बहाव वाले स्थान पर छानी गांव के निकट बालू से भरी बोरियां डालकर अस्थायी पुल का निर्माण जेसीबी के जरिए कुछ लोग करा रहे थे।एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया ने बताया कि अवैध खनन के मकसद से छानी के निकट निर्माण केन नदी में किया जा रहा था। कहा कि इस कार्य को ध्वस्त कराया गया है। कहा कि यदि पुन: ऐसा कोई कार्य किया जाता है तो सख्त कार्यवाही की जाएगी।