फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी और ऊंट समेत कुएं में गिरा राजस्थानी

Wed, 04 Feb 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ के धनौरी गांव में खेत में घूम रहीं नीलगायों को भगा रहा राजस्थानी अधेड़ अपनी बेटी और ऊंट समेत कुएं में गिर गया। यह देख खेतों में काम कर रहे किसानों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


आनन-फानन में ग्रामीण कुएं पर इकट्ठा हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद लड़की को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया, जबकि ऊंट और मालिक कुएं में फंसे रहे। घटना की खबर मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
 
नीलगायों के आतंक से किसान त्रस्त हैं। इनसे फसल बचाने को किसानों ने राजस्थान के लोगों को रखा है। बुधवार की दोपहर करीब दो बजे राजस्थान के जिला कोटा राजपुर गांव निवासी रेशम भौनिया अपनी करीब 11 वर्षीया बैटी मीना को ऊंट पर बैठकर नीलगायों को भगा रहा था।
विज्ञापन


दौड़ते समय ऊंट धनौरी गांव के किसान फकीरा बापू के खेत में बने कुएं में जा गिरा। कुएं में पानी नहीं था। अधेड़ को बेटी और ऊंट समेत कुएं में गिरता देख आसपास काम कर रहे किसानों ने शोर मचाया। आनन फानन में बड़ी संख्या में लोग कुएं के पास इकट्ठा हो गए।

एक ग्रामीण को कुएं में उतार कर रस्सी के सहारे लड़की को बाहर निकाला गया, किंतु ऊंट के नीचे दबे रेशम सिंह को नहीं निकाल पाए। घायल लड़की को अस्पताल ले जाया गया। कुछ ग्रामीण हिम्मत कर कुएं में उतरे और ऊंट को रस्सी से बांधकर निकालने का प्रयास किया, किंतु कुएं की चौड़ाई कम होने के कारण ग्रामीण ऊंट को निकलने में कामयाब नहीं हुए।

कुएं में उतरे युवक ने बताया कि रेशम सिंह ऊंट के नीचे दबा हुआ है। सूचना पर एसडीएम रामअक्षयवर सिंह, सीओ सीताराम, वन दरोगा एपी बुंदेला और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। कुएं से ऊंट न निकलता देख प्रशासन ने कुएं की खुदाई शुरू करा दी। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें