शव गृह के पास गुमसुम खड़े परिजन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पांच माह से मानदेय न मिलने से परेशान संविदा कर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के भिलांवा निवासी रामू (36) पुत्र जगन्नाथ की पत्नी फूलन ने बताया कि उसका पति बिजली विभाग में संविदा पर लाइनमैन था। शुक्रवार की रात उसके व बच्चों के साथ में खाना खाकर सो गए थे। रात करीब 12 बजे आहट लगने पर देखा कि उसका पति ने कमरे की छत पर लगे पंखे में रस्सी के सहारे फांसी लगा दी है। शोर मचाकर मोहल्ले के लोगों को एकत्र कर उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फूलन ने बताया उसके पति को पांच माह से मानदेय नहीं मिला था।
जिस पर वह काफी परेशान थे। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुराहाल है। रामू के दो पुत्री अलका, अंजली व एक पुत्र रोहन हैं। कोतवाल केपी सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम भेजा है। पावर कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता सुमित व्यास ने कहा कि संविदा लाइनमैन के मौत की जानकारी है।
बताया पारिवारिक विवाद में एक बार पहले भी आत्महत्या की कोशिश कर चुका है, लेकिन तब परिजनों के देख लेने पर बच गया था। कहा घटना के समय बिजली न आने पर जैसे ही परिवार के लोग बाहर आए उसने मौका पाते ही फांसी लगा ली है। कहा हर माह संविदा कर्मियों को वेतन दिया जा रहा है।
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
मौदहा। बिवांर थानाक्षेत्र के सायर गांव में शनिवार की दोपहर गृहकलह के चलते मकान के अंदर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। सायर गांव निवासी रामपाल के तीन पुत्र है। तीनों अलग रहते हैं। बीच वाले पुत्र रोहित राघव (28) अपनी पत्नी के साथ अलग रहता है। उसके तीन बच्चे हैं। दोपहर बाद किसी पारिवारिक मामले को लेकर वह अपने रिहायशी मकान से जुड़े पशुबाड़े में गया। मकान के अंदर धमनी से लटककर फांसी लगा ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।