कोतवाली में सवारियों के पैसे वापस करता परिचालक।
- फोटो : अमर उजाला
राठ। कोतवाली में तैनात एक एसआई की पत्नी पर रोडवेज के बस कंडेक्टर ने फब्तियां कस दी। एसआई की पत्नी ने तहरीर दी है। पुलिस ने परिचालक को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली के बसेला गांव निवासी सचिन शर्मा महोबा रोडवेज में परिचालक के पद पर तैनात है। शनिवार की दोपहर बाद कोतवाली में तैनात एक एसआई की पत्नी रोडवेज बस स्टैंड पर अपनी मौसी को दिल्ली जाने वाली बस में बैठाने के लिए गई थी।
एसआई की पत्नी ने बताया कि जब वह बस में बैठाकर लौट रही थी उसी दौरान वहां खड़ी महोबा डिपो की बांदा-मथुरा चलने वाली बस के परिचालक सचिन शर्मा ने फब्तियां कस दी। इस पर उसने पुलिस को फोन कर दिया। बस महोबा जाने के लिए राठ से निकल गई। पुलिस ने महोबा मार्ग पर बस को रोक वापस थाने के सामने लाकर खड़ी करा दी। पुलिस ने परिचालक को हिरासत में ले लिया। इस बीच बस में सवार यात्रियों ने परिचालक को खूब खरी खोटी सुनाई। यात्री परिचालक से टिकट के पैसे वापस लेकर दूसरी बस से रवाना हुए। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।