फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मनाएं आजादी का जश्न

Sat, 15 Aug 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार से ही जिले के प्रमुख चौराहे व इमारतें रोशनी से नहाती नजर आईं, तो वहीं सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में दिनभर तैयारियों का दौर जारी रहा। स्वतंत्रता दिवस पर हमीरपुर में सुबह छात्र-छात्राएं मानव श्रंखला बनाई जाएगी और प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
विज्ञापन


हमीरपुर ब्यूरो के अनुसार, सुबह 8 बजे स्कूल, कालेजों, कार्यालयाें और राजकीय भवनों में ध्वजारोहण किया जाएगा। 8 से 9 बजे के बीच गांधी पार्क में रामधुन, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान समारोह होगा।

फिर अंबेडकर व शहीद पार्क में स्थापित शहीदाें की मूर्तियों पर माल्यार्पण होगा। सुबह 10 बजे राजकीय स्टेडियम में विभिन्न खेलकूद होंगेे।

दोपहर 12 बजे से राजकीय महिला डिग्री कालेज में वाद-विवाद, निबंध प्रतियोगिता व स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। फिर जनसभा का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन


जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा विकास से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। दोपहर 2 बजे बाद जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण, दोपहर 3 बजे महिला अस्पताल में बेबी शो होगा। शाम चार बजे फुटबाल मैच व बालिकाओं की कबड्डी का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें