क्षेत्र के अलग-अलग चार स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में आठ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। गोहांड के पास मारूति गाड़ी पलटने से उसमें सवार पांच बाराती घायल हो गए। रविवार की रात करीब 10 बजे जनपद जालौन के एट गांव निवासी वरुण यादव (32) पुत्र अबध बिहारी,
शिवम कुमार (18) पुत्र राजेंद्र कुमार, आयुष (18) पुत्र राजेश, विवेक कुमार (25) पुत्र सुरेशचंद्र और सक्षम (18) पुत्र कढ़ोरीलाल राठ कस्बे में आयोजित एक शादी में शामिल होने मारुति से आ रहे थे। गोहांड के पास अचानक सड़क पर खडे़ एक जानवर को बचाने के चक्कर में चालक गाड़ी का संतुलन खो
बैठा। जिससे गाड़ी सड़क किनारे खाई में गिर गई। गाड़ी में सवार सभी पांचों लोग घायल हो गए। वरुण और शिवम की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने झांसी रेफर कर दिया। इसी तरह से फरसौलियाना मोहल्ला निवासी इरफान ( 29) पुत्र जफर अहमद बाइक से गिरकर घायल हो गया। वहीं जरिया थाने
के इटैलियाबाजा गांव निवासी मंगल (42) पुत्र लल्लू और मंगरौल गांव निवासी भूपेंद्र (22) पुत्र खैरात सिंह बाइक से गिरकर घायल हो गए। डा.अमित कुमार वर्मा ने बताया कि बाइक सवारों के सिर और हाथ में चोटें आई हैं। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।