फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से लौट रहे बाइक सवार को बस ने रौंदा

Mon, 01 May 2017 12:08 AM IST
hamirpur
विज्ञापन
रोती बिलखती पत्नी जयदेवी और परिजन। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
उरई मार्ग पर मसगवां के पास एक शादी से लौट रहे बाइक सवार को निजी बस ने रौंद दिया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। युवक हेलमेट नहीं लगाए था। बाइक के पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे चिकित्सकों ने झांसी रेफर कर किया।
विज्ञापन



कोतवाली के चिल्ली करन सिंह (30) पुत्र घनश्याम अहिरवार के टोलारावत गांव निवासी बुआ के लड़के देवीदीन की शनिवार को गोहांड बारात गई थी। किसी कारणवश वह बारात में शामिल नहीं हो पाया था। रविवार की सुबह करन सिंह अपने साथी शिवकुमार लोधी पुत्र वंशीधर के साथ बाइक से शादी में शामिल होने के लिए गया था। करीब 10 बजे दोनों बाइक सवार अपने गांव लौट रहे थे। राठ उरई मार्ग पर मसगवां के पास सामने से आ रही एक प्राइवेट बस ने इनकी बाइक को बस ने टक्कर मार दी। करन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।


जहां से चिकित्सकों ने झांसी रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि बाइक सवारों के सिर पर चोटें आईं थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पति की मौत पर पत्नी जयदेवी और उसके दो मासूम बच्चों का रोरोकर बुराहाल है। पत्नी ने थाने में बस चालक पर लापरवाही से बस चलाते हुए उसके पति को रौंदने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली इंचार्ज नारायन सिंह ने बताया कि बस को चिकासी पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें