फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो खाई में पलटी, पांच घायल

Sat, 19 Jan 2019 11:33 PM IST
gaurav gaurav हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
गहरौली के पास खाई में पलटी बोलेरो। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 मुस्करा जा रही बोलेरो बेकाबू होकर खेतों में पलट गई। जिससे उस पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं एक अन्य घटना में चिल्ली गांव के पास रोडवेज बस और ट्रैक्टर में भिड़ंत हो गई। जिससे ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन


पहाड़ी निवासी रामनरेश त्रिपाठी शुक्रवार रात करीब 12 बजे बोलेरो से अपने चार अन्य साथियों के साथ बांदा से गहरौली होते हुए मुस्करा जा रहे थे। तभी एक मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया। जिससे बोलेरो सड़क किनारे खेतों में जाकर पलट गई। दो घंटे तक उसमें सवार उसी हालत में पड़े रहे।

बाद में होश आने पर चालक ने गहरौली गांव निवासी अपने रिश्तेदार विकास गुरुदेव को फोन पर घटना की जानकारी दी। इस पर विकास ने सभी घायलों को निजी वाहन से सीएचसी मुस्करा में भर्ती कराया। घटना में रामनरेश त्रिपाठी के अलावा कमर अली, कानपुर निवासी आदित्य अवस्थी, रानू दीक्षित, सौरभ शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी के डा. हेमंत दसारिया ने प्राथमिक इलाज करने के बाद रामनरेश त्रिपाठी व रानू दीक्षित की हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल रेफर किया है।
विज्ञापन


उधर शनिवार को राठ से लखनऊ जा रही रोडवेज बस की चिल्ली गांव निवासी विनीत कुमार तिवारी के ट्रैक्टर से मोड़ पर जोरदार टक्कर हो गई। जिससे ट्रैक्टर के दो हिस्सों हो गए। रोडवेज बस भी घटना के बाद सड़क किनारे खाई में घुस गई। लेकिन किसी भी सवारी को गंभीर चोट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें