फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशनकारियों को मनाने गए महाप्रबंधक बैरंग लौटे

Sat, 23 May 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इचौली गांव में पेयजल के लिए जारी आमरण अनशन के तीसरे दिन शनिवार को जलसंस्थान के महाप्रबंधक अधीनस्थों के साथ गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन्हें देख नारेबाजी शुरू कर दी। इन अधिकारियों ने अनशनकारी सहित ग्रामीणों को मनाने का प्रयास किया और 6 सूत्रीय मांगेें मानने के साथ ही रविवार को पानी के टैंकर व पाइप लाइन विस्तार का कार्य शुरू करने का वादा किया। लेकिन ग्रामीणों ने उनकी बातें अनसुनी कर दीं।
विज्ञापन


इचौली/नायकपुरवा गांव में पानी को लेकर 16 मई से अनशन जारी है। क्रमिक अनशन 21 मई से आमरण अनशन में तब्दील हो गया है। शनिवार को आमरण अनशन पर बैठे सौरभ मिश्रा के स्वास्थ्य में गिरावट आई।

वहीं जलसंस्थान के महाप्रबंधक व अधिशाषी अभियंता विजय बहादुर, जलनिगम के अधिशाषी आरएस मौर्या गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनके सामने छह सूत्रीय मांगें रखीं।
विज्ञापन


इन मांगों में मुख्य रूप से इचौली में 5 सौ मीटर पाइप व नायकपुरवा में एक हजार मीटर पाइप लाइन के विस्तार के साथ ही बस स्टेशन इचौली व नायकपुरवा में एक-एक स्टैंड पोस्ट लगाने, इचौली स्थित कुएं की सफाई कर पेयजल आपूर्ति किए जाने के अलावा तत्काल टैंकरों से दोनों गांवो में पानी मुहैया कराने की मांग की।

इस पर महाप्रबंधक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि कल से दो टैंकरों से पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। कहा कि इचौली व नायकपुरवा में पेयजल की शुरूआत करने का नया प्रस्ताव 25 मई को शासन को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


लेकिन अनशन स्थल पर मौजूद लोगों ने अनशन समाप्त करने से इंकार कर दिया। कहा कि जब तक गांव में पानी की मांग पर अमल शुरू नहीं होता अनशन जारी रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें