फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहा बनाने के अवैध कारखाने का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

Sun, 15 Apr 2018 11:32 PM IST
hamirpur
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 रविवार को ललपुरा पुलिस ने स्वासा मोड़ के निकट मंदिर के पास छापामार कर असलहा बनाने के अवैध कारखाने का भंडाफोड़ किया है। मौके से भारी मात्रा में अवैध असलहे और उपकरण बरामद किए गए हैं। फैक्ट्री संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन



अपर पुलिस अधीक्षक एलएस यादव ने रविवार को बताया कि ललपुरा थाने के इंस्पेक्टर राजीव कुमार मिश्रा, एसआई अवनीश कुमार यादव, सिपाही शिवम दुबे, स्वाट टीम प्रभारी एमपी त्रिपाठी, सर्विलांस प्रभारी मनोज कुमार शुक्ला की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर स्वासा मोड़ के पास मंदिर के पीछे छापामारी की तो अवैध असलहे की फैक्ट्री चलाते वीर सिंह पुत्र किशोरी खंगार निवासी नहदौरा को दबोच लिया गया।

मौके से 315 बोर की दो देशी राइफल, 315 बोर के तीन तमंचे, अधबना तमंचा व भारी मात्रा में देशी तमंचा तथा राइफल बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि कोई काम धंधा नहीं था। इसलिए पैसे की लालच में अवैध असलहे बनाते थे। आरोपी के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्जकर जेल भेजा गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने असलहा फैक्ट्री पकड़ने वाली टीम को दस हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें