फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की शादी कर पिता ने लगा ली फांसी

Sat, 13 May 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
Demo pic - फोटो : google
विज्ञापन
कोतवाली के सैदपुर गांव में शुक्रवार की रात अज्ञात कारणों के चलते एक अधेड़ ने खेत में पेड़ पर फांसी लगा ली। सुबह जब महिलाओं ने देखा तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के बेटे की शुक्रवार को बारात लौट कर आई थी। घटना के कारणों को लेकर परिजन चुप्पी साधे हुए हैं। वहीं बताया जाता है कि शादी के दौरान दहेज को लेकर कन्या पक्ष के लोगों से विवाद हुआ था। मानसिक तनाव के चलते उसने फांसी लगा ली।  
विज्ञापन



सैदपुर निवासी रामकुमार लोधी (40) पुत्र ठाकुरदास के इकलौते बेटे ओमकार की 11 मई को शादी थी। बारात महोबा जनपद के रजौनी गांव गई थी। रामकुमार के भाई बृषभान ने बताया कि शादी में पूरा परिवार गया था। शुक्रवार को बहू की विदाई कराने के बाद रामकुमार गायब हो गया। बारात वापस लौट कर अपने घर आ गई। परंतु रामकुमार घर वापस नहीं लौटा। घर में नई बहू के आगमन को लेकर खुशियां मनाई जा रही थीं। शनिवार की सुबह करीब पांच बजे गांव की महिलाएं जब खेतों की ओर गई तो गांव के मानसिंह पाल के खेत में नीम के पेड़ पर टंगी लाश को देखा।

महिलाओं की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जिसकी पहचान रामकुमार लोधी के रूप में हुई। बृषभान ने बताया कि वह चार भाई हैं। चारों अलग रहते हैं। मृतक के बेटे ओमकार ने थाने में पिता द्वारा आत्महत्या करने की सूचना दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें