शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हिंद एंजिल्स स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति से परिपूर्ण मनमोहक झांकियां निकालीं।
हिंद
एंजिल्स स्कूूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने देश भक्ति से ओतप्रोत
मनमोहक झांकियां निकालीं।
घोडे़ पर सवार झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का
अंग्रेजी सेना से लोहा लेते हुए, डांडी यात्रा पर निकले महात्मा गांधी की
नयनाभिराम झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं।
विद्यालय के डायरेक्टर रामहेत सिंह
ने कहा कि हमें अपने महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। जिन्होंने
इस देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। इस दौरान
प्रधानाचार्य उमा शर्मा, शिखा सिंह, स्वदेश सिंह राजपूत, आदर्श खरे, संतोषी
राजपूत आदि मौजूद रहे।